Home » ग्राम पंचायत सदस्य की जगह छोटे भाई ने ली संविधान की शपथ, वीडियो हुआ वायरल, जांच शुरू

ग्राम पंचायत सदस्य की जगह छोटे भाई ने ली संविधान की शपथ, वीडियो हुआ वायरल, जांच शुरू

by admin
Younger brother took oath of constitution in place of Gram Panchayat member, video goes viral, investigation begins

आगरा के एत्मादपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बहरामपुर में फर्जी ग्राम पंचायत सदस्य को शपथ दिलाने का मामला सामने आया है। ऑनलाइन शपथ के दौरान नवनिर्वाचित सदस्य की जगह उसके छोटे भाई को शपथ दिलाने की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की गई है, इसके साथ ही शपथ लेने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

मामला एत्मादपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बहरामपुर का है जहां से वार्ड नंबर 8 से श्री कृष्ण आजाद ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए थे लेकिन शपथ ग्रहण के दौरान हुए अनुपस्थित थे। जिनकी जगह ग्राम प्रधान की मौजूदगी में उनके छोटे भाई राम आजाद को शपथ दिलाई गई। अन्य ग्राम पंचायत सदस्यों ने इसका विरोध किया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके साथ ही इसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की है।

ग्राम पंचायत सदस्यों ने फर्जी आदमी को शपथ दिलाने के मामले का विरोध करते हुए इसे संविधान के खिलाफ बताया है तो वहीं इस संबंध में एडीओ पंचायत का कहना है कि सही आदमी को शपथ दिलाई गई है, शिकायत की जांच की जा रही है।

Related Articles