Home » इस गैंग के लूट का तरीका जानकर आप रह जाएंगे हैरान, सैकड़ों लोगों को बनाया निशाना

इस गैंग के लूट का तरीका जानकर आप रह जाएंगे हैरान, सैकड़ों लोगों को बनाया निशाना

by pawan sharma

आगरा। हथियार और जहरखुरानी से आपने लूट की वारदातों को सुना होगा लेकिन कोई गैंग बिना हथियार के लूट की वारदात को अंजाम दे यह आपने पहली बार सुना होगा। ऐसा ही एक गिरोह हाइवे पर सक्रिय था। जो क्राइम ब्रांच और आगरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। इस गैंग के 7 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो लिफाफे के माध्यम से लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। यह ग्रुप हाईवे पर सक्रिय रहता था जो बुजुर्ग, महिलाएं और कम पढ़े लिखे लोगों को निशाना बनाता था। इस गैंग का खुलासा SP सिटी प्रशांत वर्मा ने एक प्रेस वार्ता के दौरान किया।

SP सिटी प्रशांत वर्मा ने बताया कि इस गिरोह की शिकायतें काफी समय से मिल रही थी। मुखबिर ने इस गिरोह के सदस्य की जानकारी दी जिस पर क्राइम ब्रांच और क्षेत्रीय थाना पुलिस ने घेराबंदी कर इस ग्रुप के सारे सदस्यों को धर दबोचा। उनके पास से अपराध में इस्तेमाल होने वाली Indica और Bolero गाड़ी के साथ गांजा बरामद किया है। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।

SP सिटी प्रशांत वर्मा ने बताया कि गैंग में शामिल सभी सदस्य फिरोजाबाद और मैनपुरी के हैं जो अपनी गाड़ियों से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के पास से सवारियों को बिठाते थे। इस गैंग के सक्रिय सदस्य पहले से ही भीड़ भाड़ लोगों के पास खड़ा हो जाया करते थे और सवारी बनकर बुजुर्ग महिलाएं या फिर कम पढ़े लिखे लोगों से बातचीत कर उनसे पूछ लिया करते थे कि वह कहां जा रहे हैं फिर इसकी सूचना वह अपने ड्राइवर को दे देते थे। ड्राइवर तुरंत गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच जाता था। सवारी बने गिरोह के सदस्य प्राइवेट गाड़ी में कम किराया लगने की बात कहकर बैठते थे और अन्य सवारियों को भी बिठा लिया करते थे। रास्ते में गैंग के सदस्य चेकिंग का बहाना कर अपना अपना पैसा लिफाफे में रखने की बात कहाँ करते थे यह लिफाफा सभी लोगों को ड्राईवर देता था। गैंग के सदस्य रुपयों वाला लिफाफा सभी से लेकर कागजों से भरा लिफाफा दे दिया करता था और जो लोग इसका विरोध करते थे उसे मारपीट कर हाईवे पर फेंक दिया करते थे। आगरा पुलिस ने दावा किया है कि अब तक आगरा से बनारस के बीच यह गिरोह लगभग 400 वारदातों को अंजाम दे चुका है। इस गिरोह की तलाश अन्य राज्यों की पुलिस को भी थी।

Related Articles

Leave a Comment