Home » एसएसपी के इस कदम से थानेदारों में मचा हड़कंप, थाने की कार्यप्रणाली की खुद करेंगे मॉनिटरिंग

एसएसपी के इस कदम से थानेदारों में मचा हड़कंप, थाने की कार्यप्रणाली की खुद करेंगे मॉनिटरिंग

by admin

थानेदारों की कार्यप्रणाली को दुरुस्त बनाने के लिए आगरा पुलिस ने नई पहल शुरू की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने जिले के 25 थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं जिसकी डोर सीधे एसएसपी बबलू कुमार ने अपने आफिस से जोड़ी है। एसएसपी बबलू कुमार ने अब सीधे इस नई योजना के माध्यम से अपनी तिरछी नजर रख सकेंगे। जिले के थानों को सीसीटीवी कैमरे से जोड़ने वाली योजना की शुरुआत एसएसपी बबलू कुमार ने शनिवार को की।

इस योजना की शुरुआत करते हुए एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि लगातार यह शिकायते मिलती है कि थाना प्रभारी नेता और अपराधियों को थाने में स्पेशल ट्रीटमेंट देते है और गरीब व पीड़ित व्यक्ति की सुनवाई तक नही होती है। थाने में इस प्रणाली को खत्म करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। इस कवायद से थाने में आने वाले हर पीड़ित की सुनवाई हो सकेगी और थानेदार भी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार ला सकेंगे।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पहले चरण में जिले के 25 थानों को लिया गया है जिसमे से शहर के 15 और ग्रामीण क्षेत्र के 10 थानों को लिया गया है। हर थाने में दो कैमरे लगाए गए है जिसकी मोनिटरिंग खुद करूंगा। फिलहाल एसएसपी बबलू कुमार के इस कदम से थानेदारों में हड़कम्प मच गया है। एसएसपी बबलू कुमार के इस कदम से थानों की कार्यप्रणाली में सुधार आयेगा और थाने में हर पीड़ित की सुनवाई भी होगी।

Related Articles

Leave a Comment