Home » आगरा में 10वीं की परीक्षा में वीकेश बने टॉपर, बहन ने भी हासिल किए 86% अंक

आगरा में 10वीं की परीक्षा में वीकेश बने टॉपर, बहन ने भी हासिल किए 86% अंक

by admin
UP Board's high school and inter result will come on this day

आगरा। आगरा में 10वीं की परीक्षा में वीकेश बने टॉपर, बहन ने भी हासिल किए 86% अंक। आईएएस बनने का है सपना।

जिला आगरा में छात्र वीकेश ने अपने गांव का नाम रोशन करते हुए दसवीं की परीक्षा में टॉप किया है। छात्र वीकेश ने हाईस्कूल परीक्षा में 92.66% अंक हासिल किये हैं। हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम आते ही घर में पड़ोसियों और स्कूल प्रबंधन की तरफ से बधाई दी गयी। खास ये भी है कि वीकेश की बहन सोनिया ने भी हाईस्कूल में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। छात्र वीकेश के पिता रविकांत जूता फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। वीकेश की मां हाऊस वाइफ है। छोटी बहन सोनिया ने भी हाइस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है। परिवार एक छोटा भाई है।

आईएएस बनने का है सपना
आगरा टॉप करने वाले छात्र वीकेश ने बताया कि शुरुआत से आईएएस बनने का सपना है। स्कूल में छात्रों में इस बात की हमेशा चर्चा होती थी कि वीकेश हमेशा स्कूल में हमेशा में फर्स्ट आता है। वह घर में रह कर 4 से 5 घण्टे पढ़ाई करता है और आईएएस बनने के सपने को साकार करने में जुटा हुआ है। वीकेश ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी अव्वल
वहीँ ठाकुर केसी इंटर कॉलेज के प्रबन्धक हरिओम ने बताया कि 8 वीं कक्षा से वीकेश हमारे विद्यालय का छात्र रहा है। वह हमेशा क्लास में फर्स्ट आता है। सांस्कृतिक कार्य्रकम में भी वह बढ़चढ़ कर भाग लेता है और अपने किरदार में जान फूंक देता है।

छात्र वीकेश की माँ और सोनिया बहन का कहना है कि वीकेश का माहौल सबसे अलग है। पढ़ाई को वह हमेशा गंभीरता से लेता है। वह ज्यादा खेलने और दोस्तों के समय बिताने से बचता है क्योंकि उसे अपना आईएएस बनने का सपना साकार करना है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles

Leave a Comment