Agra. सोशल मीडिया पर एक वीडियो और कुछ फोटो तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो और फोटो में एक युवक अवैध तमंचे के साथ मोटरसाइकिल पर नजर आ रहा है। फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आया है और इस युवक की धरपकड़ में जुट गया है।
मामला फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। अवैध तमंचे के साथ वायरल हो रहे फोटो और वीडियो 2 दिन पुराने बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक गांव में शादी समारोह के दौरान आरोपी युवक ने बवाल मचाया था। बवाल की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की थी लेकिन उसी दिन आरोपी युवक ने अपनी दबंगई दिखाने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया था।
क्षेत्राधिकारी अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एक युवक की अवैध तमंचा के साथ फोटो और वीडियो वायरल हुए हैं जिसपर संज्ञान लिया गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अगर यह घटनाक्रम सही बात तो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
