यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा देने वाले लाखो छात्रों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) शनिवार 27 अप्रैल को दसवीं और बारहवीं के परिणाम जारी कर देगा। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने इसके लिए एक पत्र भी जारी कर दिया है। 27 अप्रैल को लाखों छात्र बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर देख संकेंगे।
लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा को फरवरी में शुरु कराकर मार्च में खत्म करा दिया था और मार्च के अंत तक इनका मूल्यांकन भी हो गया था लेकिन लोकसभा चुनाव में व्यस्त उप मुख्यमंत्री और माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से हरी झंडी नहीं मिलने के कारण बोर्ड अफसर रिजल्ट की तारीख तय नहीं कर पा रहे।
बताया जाता है कि मूल्यांकन पूरा होने के 30 दिन बाद परिणाम जारी हो जाना चाहिये लेकिन इस बार चुनाव के कारण से अब देरी हो रही थी जिसे शिक्षा मंत्री ने गंभीरता से लेते हुए बोर्ड परिणाम के लिए निर्देश दे दिए हैं जिसके बाद यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने एक पत्र जारी कर 27 अप्रैल को परिणाम जारी होने की घोषणा की।
