Home » सामान बेचने के बहाने लूटपाट करने वाला यह गैंग आया गिरफ्त में

सामान बेचने के बहाने लूटपाट करने वाला यह गैंग आया गिरफ्त में

by pawan sharma

आगरा। रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों के यात्री इस समय अन्य राज्यों के अपराधियों का निशाना बने हुए है। आगरा रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों को सफर को सुरक्षित बनाने के लिए जुटी जीआरपी और आरपीएफ के लिए अन्य राज्यों के अपराधी सिरदर्द बन चुके है। आये दिन बाहर के अपराधी ट्रेनी में वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसे ही एक गैंग का खुलासा जीआरपी आगरा कैंट ने किया है। जीआरपी के हत्थे चढ़े ये शातिर ट्रेनों में कपड़े बेचने के बहाने यात्रियों के साथ लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे। जीआरपी आगरा कैंट ने इस गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जिसकी जानकारी जीआरपी आगरा कैंट इंस्पेक्टर ललित त्यागी ने दी।

प्रेसवार्ता के दौरान जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। पांचों शतिरो को कैंट स्टेशन के झांसी वाली साइड के समीप बनी कोठारी के पास से गिरफ्तार किया है जो ट्रैन में बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इन सभी से 14 मोबाइल, 5 चाकू और नकदी बरामद की है।

जीआरपी कैंट इंस्पेक्टर ललित त्यागी ने बताया कि पकड़े गए शातिर लुटेरे दिल्ली, हरियाणा के है। इनका एक साथी महराजगंज उत्तरप्रदेश का भी है। यह शातिर पहले भी लूट के मामले में दिल्ली से जेल जा चुके है। सभी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है

Related Articles

Leave a Comment