Home » दबंगों की हरकत से इस प्राचीन मेला आयोजन पर छाए संकट के बादल

दबंगों की हरकत से इस प्राचीन मेला आयोजन पर छाए संकट के बादल

by admin

फतेहाबाद। फतेहाबाद के प्राचीन कंस मेले में निकलने वाली शोभायात्रा और अन्य कार्यक्रमों पर संशय के बादल छा गए हैं। दधिलीला कमेटी के अध्यक्ष ने अपनी पूरी कमेटी के साथ बिहारी जी महाराज के मंदिर में हुई बैठक के दौरान कमेटी के संरक्षकों को इस्तीफा सौंप दिया। ज्ञातव्य हो कि जूनियर ग्राउण्ड पर झूले, तमाशे लगाने का विशेषाधिकार कमेटी का होता है। परन्तु इस बार कुछ दबंग लोगों ने अन्य लोगों को झूले तमाशों के साथ ग्राउण्ड में जगह दे दी है।

कमेटी के सदस्यों ने फतेहाबाद के गणमान्य लोगों के साथ एसडीएम और सीओ से वार्ता की परन्तु कोई भी समाधान नहीं हो सका। देर रात मंदिर बिहारी जी महाराज पर आपात बैठक बुलायी गयी। जिसमे दबंगों की निंदा की गयी। बैठक में बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य लोग और कमेटी के संरक्षक मण्डल के सदस्य मौजूद थे जिन्होंने पुरजोर तरीके से अव्यवस्था फैलाने वालों की निंदा की। बैठक में दधिलीला कमेटी के अध्यक्ष अंकित गुप्ता पूर्व सभासद ने कमेटी के सदस्यों के साथ इस्तीफा दे दिया।

दधिलीला कमेटी के द्वारा कंस मेले में गांधी चौक से बस स्टैण्ड तक बाजार की सजावट और बिहारी जी महाराज का नगर भ्रमण और रात में शोभायात्रा निकली जाती है। यह मेला 4 सितम्बर को लगेगा। ऐसे मे इस तरह की उठा पटक से कंस मेले के ऐतिहासिक स्वरूप पर संकट के बादल छा गए हैं। क्षेत्र की जनता में इस अव्यवस्था से काफी रोष है।

Related Articles

Leave a Comment