आगरा। ट्रेनों में अपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आरपीएफ कमांडेंट की ओर से पॉकेट डायरी तैयार कराई गयी है। इस पॉकेट डायरी में ट्रेनों में अपराध करने वाले अपराधियों के इतिहास के साथ-साथ उनकी फोटो भी संलग्न है। सोमवार को इस डायरी का विमोचन आगरा रेल मंडल कार्यालय में किया गया।
आगरा रेल मंडल प्रबंधक रंजन यादव और आरपीएफ कमांडेंट जी. एस. खान ने संयुक्त रूप से इस डायरी का विमोचन किया, साथ ही इस डायरी को RPF थानों के साथ-साथ चेकिंग में रहने वाले RPF के जवानों को दी जायेगी। जिससे चेकिंग के दौरान अगर कोई संदिग्ध व्यक्तियों ने नज़र आता है तो वह इस डायरी से उस संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर सकें।
आगरा रेल मंडल प्रबंधक का कहना था कि आरपीएफ कमांडेंट का यह अनूठा प्रयास है। सभी अपराधियों का डाटा एक छोटी सी डायरी में एकत्रित किया गया है जिससे अपराधियों पर लगाम लगाए जाने में सहायता मिलेगी
वहीं आरपीएफ कमांडेंट ने रेल यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए हर तरह के कदम उठाए जाने की बात कही है जिससे ट्रेनों में अपराध कम से कम हो सके।
