Home » वॉटर वर्क्स स्थित पानी के प्लांट में मिला सांप, वाइल्ड लाइफ एसओएस ने किया रेस्क्यू

वॉटर वर्क्स स्थित पानी के प्लांट में मिला सांप, वाइल्ड लाइफ एसओएस ने किया रेस्क्यू

by admin
Snake found in water plant located at Water Works, Wildlife SOS rescues

आगरा में जीवनी मंडी स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (जलकल विभाग) के अंदर चार फुट लंबा रैट स्नेक आ गया था जिसे वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने रेस्क्यू किया। सांप को कुछ घंटों तक निगरानी में रखने के बाद वापस जंगल में छोड़ दिया गया।

गर्म हवाओं के उत्तरी भारत को छूते ही, विभिन्न सांप प्रजातियां अपने प्राकृतिक आवास से बाहर निकलने और ठंडे स्थानों में गर्मी से राहत पाने के लिए शरण लेने पर मजबूर हो रही हैं। ऐसी ही एक घटना में, आगरा के जीवनी मंडी स्थित जलकल विभाग के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में राहत पाने के लिए एक रैट स्नेक ने प्लांट के फिल्टर बेड एरिया में शरण ली। वाइल्डलाइफ एसओएस टीम को जल्द ही उनके हेल्पलाइन (+ 91-9917109666) पर इसकी सूचना दी गई जिसके बाद वन्यजीव संरक्षण संस्था से दो सदस्यीय टीम को स्थान पर भेजा गया।

राघवेन्द्र सिंह, सुरक्षा अधिकारी ने बताया, “यमुना नदी पास में ही स्थित है, इसलिए परिसर में अक्सर हमें सांप या मॉनिटर लिजर्ड दिखती रहती हैं। हम अपनी आपातकालीन संपर्क सूची में वाइल्डलाइफ एसओएस हेल्पलाइन नंबर रखते हैं और उनकी टीम हमेशा इस तरह की परिस्थितियों में कुशलतापूर्वक जानवर को रेस्क्यू करती है।”

रैट स्नेक विषैले कोबरा से मिलते जुलते हैं, इसलिए अक्सर उनके देखे जाने पर लोग दहशत में आ जाते हैं। रैट स्नेक एक गैर विषैली प्रजाति है और उत्तरी भारत में इसे ‘धमन’ के नाम से भी जाना जाता है। खतरा महसूस करने पर वह ज़ोर से आवाज़ें निकालते है। रैट स्नेक ज़हरीले नहीं होते पर इनके काटने पर बहुत दर्द हो सकता है।

Related Articles