Home » शादी के करीब डेढ़ महीने बाद दीया मिर्जा ने किया प्रेगनेंसी का ऐलान, बेबी बंप में शेयर की खूबसूरत तस्वीर

शादी के करीब डेढ़ महीने बाद दीया मिर्जा ने किया प्रेगनेंसी का ऐलान, बेबी बंप में शेयर की खूबसूरत तस्वीर

by admin
After about one and half month of marriage, Dia Mirza announced pregnancy, beautiful picture shared in baby bump

बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री दीया मिर्जा ने मालदीव से अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए अपने फैंस को खुशखबरी दी है।इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में फिल्म अभिनेत्री दीया मिर्जा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रहीं हैं। बता दें अदाकारा दिया मिर्जा (Dia Mirza) मां बनने वाली हैं।इस पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में दिल को छूने वाली कुछ लाइंस लिखी हैं।अदाकारा दीया मिर्जा ने कैप्शन में लिखा, ‘धन्य है… एक धरती माता के साथ…एक ऐसी लाइफ फोर्स के साथ जो सभी की शुरुआत है… सभी कहानियों, लोरियों और गानों की…नए पौधों की और आशा के फूलों की। अपने गर्भ में इन सभी सपनों के अंश को पाने के लिए मैं धन्य हूं।’

After about one and half month of marriage, Dia Mirza announced pregnancy, beautiful picture shared in baby bump

दरअसल फिल्म अभिनेत्री दीया मिर्जा इन दिनों मालदीव में हैं और उन्होंने वहां से ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान पूरी दुनिया के सामने किया है। विगत कुछ दिनों से अदाकारा मालदीव की वादियों से खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहीं थीं।इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों में दीया मिर्जा अपने पति और उनकी बेटी के साथ खूब एन्जॉय करती नजर आ रहीं थीं।

After about one and half month of marriage, Dia Mirza announced pregnancy, beautiful picture shared in baby bump

बता दें कि हाल ही में दीया मिर्जा ने अपने बॉयफ्रेंड वैभव रेखी के साथ सात फेरे लिए थे। दीया मिर्जा ने इसी साल फरवरी महीने में बड़े हर्षोल्लास के साथ दूसरी शादी रचाई थी और इस शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी। यह शादी 15 फरवरी को हुई थी और अब करीब डेढ़ महीने बाद ही दिया मिर्जा ने अपने फैंस को खुशखबरी भी दे डाली।

After about one and half month of marriage, Dia Mirza announced pregnancy, beautiful picture shared in baby bump

गौरतलब है कि दीया मिर्जा और वैभव रेखी की शादी की तस्वीरें और वीडियोज काफी लंबे समय तक सोशल मीडिया पर छाए रहे थे। सिर्फ फिल्म अदाकारा की ही नहीं बल्कि उनके बॉयफ्रेंड वैभव रेखी की भी ये दूसरी शादी है और वो पहली शादी से एक बेटी के पिता भी हैं।

Related Articles