Agra. इनर रिंग रोड लैंड पार्सल अधिग्रहण की गई किसानों की भूमि का मुआवजा आज तक किसानों को नहीं मिल पाया है। किसानों की खतौनी से नाम भी काट दिए गए हैं। इसको लेकर किसान पिछले 13 सालों से आंदोलित है। मुआवजे के लिए दर-दर भटक रहे हैं। इस मामले में आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो एक बार फिर किसान नेता श्याम सिंह चाहर अनशन पर बैठ गए। अनशन के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर जिला प्रशासन ने अब उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है जहां उनका इलाज चल रहा है। किसान नेता श्याम सिंह चाहर का कहना है कि इस बार पूरी तरह से आर-पार की लड़ाई होगी या तो जमीन वापस मिलेगी या फिर मुआवजा।
किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने बताया कि 2009 में इनर रिंग रोड लैंड पार्सल के लिए जमीन अधिग्रहण की गई थी लेकिन आगरा विकास प्राधिकरण आज तक अधिग्रहण की गई भूमि का मुआवजा नहीं दे पाया है। इसलिए एक बार फिर उन्हें किसानों के हित में प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने बताया कि यह तो पहला मामला है लेकिन दूसरा मामला तो इससे भी बड़ा है। सुरक्षा ग्रामीण आवास समिति में एक फर्जी सचिव बनकर युवक ने 60 प्लॉट बेच दिए हैं। यह तो करोड़ों का घोटाला है इस मामले में भी पुलिस से शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन आज तक उस फर्जी सचिव को गिरफ्तार नहीं किया है जबकि फर्जी सचिव बेखौफ होकर इधर से उधर घूम रहा है
किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कह दिया कि जब इन दोनों मामलों में उचित कार्रवाई नहीं होती, किसानों को मुआवजा नहीं मिलता और फर्जी तरीके से प्लॉट बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार नहीं होता, तब तक अनशन जारी रहेगा।
मून ब्रेकिंग के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें –
https://chat.whatsapp.com/BpgZvsh7qm0LQz2pRz3FW6
