Home » शमशाबाद में तीन ओवरलोडिंग ट्रकों को किया गया सीज

शमशाबाद में तीन ओवरलोडिंग ट्रकों को किया गया सीज

by pawan sharma

शमशाबाद । थाना शमशाबाद पुलिस व एआरटीओ ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 3 ओवर लोडिंग ट्रकों को पकड़ लिया। तीनो ट्रकों को सीज कर दिया गया है। सड़क पर जमकर फर्राटा भर रहे ओवरलोडिंग वाहनों पर सोमवार को पुलिस और एआरटीओ ने संयुक्त कार्यवाही की। थाना शमशाबाद क्षेत्र में स्थानीय पुलिस की मदद से एआरटीओ द्वारा तीन ट्रकों को पकड़ा गया। तीनो ट्रकों में माल ओवरलोड था। जिस के ट्रक चालक कोई भी कागज नहीं दिखा सके।

कार्यवाही करते हुए तीनों ट्रकों को सीज कर दिया गया है। एआरटीओ राजेश मोहन ने बताया कि रूटीन चेकिंग के दौरान शमशाबाद क्षेत्र के राजाखेड़ा रोड पर शमशाबाद पुलिस की मदद से तीनों ट्रकों को पकड़ा गया। आपको बता दें कि शमशाबाद क्षेत्र से काफी संख्या में वाहन ओवरलोड माल लेकर गुजरते हैं। इन वाहनों पर समय-समय पर संबंधित विभाग द्वारा कार्यवाही भी की जाती है लेकिन बावजूद इसके ट्रक चालकों के हौसले बुलंद हैं। कहीं ना कहीं ओवरलोडिंग पर अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Comment