Home » एसएसपी कार्यालय पर मची चीख़ पुकार, जाने क्यों

एसएसपी कार्यालय पर मची चीख़ पुकार, जाने क्यों

by admin

आगरा। एसएसपी कार्यालय पर उस समय भगदड़ और चीख-पुकार मच गई जब कुछ लोग एसएसपी आगरा बबलू कुमार से मिलने उनके कार्यालय कलेक्ट्रेट आए थे। दरअसल वाकया बुधवार दोपहर 12 बजे का है।

एसएसपी आगरा बबलू कुमार अपने कार्यालय में बैठकर पीड़ितों की सुनवाई कर रहे थे तभी तेज बारिश में महिलाओं और पुरुषों की चीख-पुकार और भगदड़ देखी गई। एसएसपी आगरा बबलू कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी दरवाजे की ओर दौड़े तो देखा एक एंबुलेंस में कुछ महिलाएं और कुछ पुरुष भी थे जो अचानक तेज तेज चिल्ला रहे थे, रो रहे थे। एसएसपी आगरा बबलू कुमार ने अधीनस्थों को तत्काल दिशा निर्देश जारी किए चीख-पुकार और भगदड़ कर रहे लोगों को तत्काल एंबुलेंस में बैठाकर हॉस्पिटल की ओर रवाना किया।

जानकारी करने पर सामने आया कि जो लोग कप्तान के कार्यालय पर रो रहे थे वह लोग एत्मादपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक झगड़ा हुआ था जिसकी शिकायत करने व एंबुलेंस में मरीज के साथ में एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। मरीज को एंबुलेंस उतारते उससे पहले ही मरीज की हालत बिगड़ गई जिससे यहां लोगों में भगदड़ और चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में सभी लोगों को तत्काल इलाज के लिए हॉस्पिटल में रवाना कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Comment