Home » संजलि के हत्यारों के न पकड़े जाने से कांग्रेस हुई सरकार पर हमलावर

संजलि के हत्यारों के न पकड़े जाने से कांग्रेस हुई सरकार पर हमलावर

by pawan sharma

आगरा। कई दिन बीत जाने के बाद भी 10वीं की छात्रा संजलि को दिनदहाड़े जलाकर मारने वाले संजलि के कातिल अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नही आ पाए है। इसलिये सामाजिक संघठनो के साथ साथ राजनेतिक दलो का प्रदर्शन थमने का नाम नही ले रहा है। शनिवार को भी कई सामाजिक संघठनो ने जिलामुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया तो शाम को कांग्रेस शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन के नेतृव में पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन के नेतृत्व में पैदल मार्च सूरसदन से सुरु हुआ और शाहिद स्मारक पर जाकर समाप्त हुआ। संजलि के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग और नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता शाहिद स्मारक पहुँचे। जहा शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी कांग्रेसियो ने मोमबत्ती जलाकर संजलि को श्रद्धांजलि दी और 2 मिनट का मौन धारण कर संजलि की आत्मशांति के लिए प्राथना की। इस दौरान शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन ने संजलि के हत्यारों की गिरफ्तारी, संजलि के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।

शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन का कहना था कि दिन दहाड़े इस दुसहसिक वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया है। अपराधियो की संवेदनाये पूरी तरह से मृत हो गयी है। इस घटना ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। प्रदेश के साथ साथ जिले में अपराधियो का बोलबाला है इसलिए तो पहले एक बेटी जलाई जाती है तो उसी दिन एक बेटी का रेप कर दिया जाता है। अगर जल्द ही संजलि के हत्यारे पकड़े नही गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

वरिष्ठ कांग्रेसी बच्चू सिंह का कहना था कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार में ही बेटिया सुरक्षित नही है ऐसी सरकार को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए।

इस दौरान डाॅ. मधुरिमा शर्मा, चै. बच्चू सिंह, इंजी. बसंत लाल, गीता सिंह, अजय सरपाल, कपिल गौतम, चै. बांकेलाल, ओम हरि आनन्द, रामदत्त दिवाकर एड., डाॅ. हरदेव सिंह, विकास सूर्यवंशी, मान सिंह कुशवाह, अंशुल जादोन, सतीश शर्मा, संजीव गौतम, वरूण धूपड़, याकूब शेख, केपी सिंह चन्देल, ईशू जैन, चन्द्रपाल सिंह एड., नरेन्द्र पाल सिंह, महेन्द्र सिंह तिलक, प्रताप सिंह कौशल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment