Home » मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन जेसिका ने किया ताज का दीदार, बताया अद्भुत स्मारक

मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन जेसिका ने किया ताज का दीदार, बताया अद्भुत स्मारक

by admin

Agra. गुरुवार को मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन जेसिका पेज मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा पहुँची। यहां पर उन्होंने अपने साथियों और परिजनों के साथ विश्व विख्यात ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल का दीदार करके वह काफी उत्साहित नजर आई। अपने इन पलों को यादगार बनाने के लिए उन्होंने ताजमहल के अंदर जमकर फोटो भी खिंचवाये।

विश्व विख्यात ताजमहल का दीदार करने की ख्वाहिश हर किसी की होती है और यह ख्वाहिश ब्रिटेन को यहां ले आई। उन्होंने दोपहर को ताजमहल का दीदार किया। गाइड के माध्यम से ताजमहल के इतिहास और वास्तु कला की जानकारी ली। अपने इन पलों को यादगार बनाने के लिए फोटो सेशन भी कराया।

गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन (MUGB) विजेता 2023 और उनकी ताजमहल विजिट के बाद शीरोज हैंगऑउट आगरा का पहुचेंगी और एसिड अटैक सर्वाइवर से मुलाक़ात करेंगी। नारी सशक्तिकरण पर कार्यशाला आयोजन 29 सितंबर 2023 को MUGB की टीम द्वारा किया जाएगा।

मून ब्रेकिंग की ताजा अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं

https://chat.whatsapp.com/E6bwKgK5C6nF8ZrBGNagWT

Related Articles

Leave a Comment