मथुरा। शराब के अवैध तस्करो पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है इस अभियान में पुलिस को सफलता भी मिल रही है जिससे मथुरा पुलिस काफी उत्शाहित है। मंगलवार को मथुरा पुलिस ने अवैध तस्करो पर एक और बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। मुखबिर की सुचना पर पुलिस क्षेत्रीय पुलिस ने आबकारी विभाग की टीम ने राया रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान आबकारी टीम ने पंजाब से आ रहे कंटेनर को रोका और चेकिंग के दौरान 350 पेटी अवैध शराब बरामद की। जिसकी जानकरी पुलिस अधिकारियो ने प्रेसवार्ता के माध्यम से दी
पुलिस के वरिस्ठ अधिकारियो ने बताया कि इस कार्यवाही से अन्तर्राजीय अवैध शराब तस्करी के गिरोह का खुलासा हुआ है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है तो वही दो तस्कर भागने में सफल हो गए है जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए है पुलिस ने इस कार्यवाही में 350 पेटी को अपने कब्जे में लिया है जिनकी कीमत लाखो रूपए है।
रिपोर्ट जीवनदीप कल्यान मथुरा।
