Home » पति को छोड़ प्रेमी के साथ गयी विवाहिता, एक माह पूर्व हुआ था निकाह

पति को छोड़ प्रेमी के साथ गयी विवाहिता, एक माह पूर्व हुआ था निकाह

by pawan sharma

फतेहाबाद के एक मौहल्ले में रहने वाली एक विवाहिता के प्रेम संबंध विवाह पूर्व आगरा के एक युवक से थे। गत 17 नवम्बर को उसकी शादी फतेहाबाद निवासी एक युवक से हुई परन्तु उसके प्रेम संबंध जारी रहे बीती बुधवार रात महिला का प्रेमी उसके मामा का पुत्र बनकर उसके ससुराल फतेहाबाद आया जब वह अपने प्रेमी के साथ जा रही थी तभी उसके ससुरालीजनों ने उसे पकड़ लिया तथा पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। घटना के बाद पहुंची पुलिस प्रेमी युवक तथा महिला के ससुरालीजनों को थाने ले आए। रातभर पंचायतों का दौर थाने में चलता रहा परन्तु यवती अपने प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी रही गुरूवार दोपहर आगरा से युवती के परिजनों को बुलाया गया बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद युवती अपने प्रेमी के साथ चली गयी तथा उसने अपने ससुरालीजनों पर कोई भी कार्यवाही न करने के बारे में लिखित में थाने में दिया। घटना फतेहाबाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। युवती एक माह से कम समय में ही अपने पति को छोड़कर चली गयी।

Related Articles

Leave a Comment