Home » मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के साथ हुई ये घटना, सकते में आये लोग

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के साथ हुई ये घटना, सकते में आये लोग

by pawan sharma

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला को दो बदमाशों ने गोली मार दी। बताया जाता है कि घटना सुबह तड़के की है। जब ताजगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला मॉर्निंग वॉक पर निकली थी और घात लगाए बैठे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने महिला को गोली मार दी।

घटना की जानकारी होते ही इलाके की पुलिस में खलबली मच गई। तत्काल ताजगंज पुलिस घटनास्थल पहुंची और गंभीर हालत में घायल महिला को इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। एसएन मेडिकल कॉलेज में घटना की जानकारी लेने के लिए एसपी प्रशांत वर्मा भी मौके पर आ गए थे। पूछताछ में कई चीजें सामने आई हैं।

महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गोली मारने वाले लोग कौन थे और गोली मारने के पीछे क्या उद्देश्य था इस बात का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस महिला के बयानों के आधार पर आगे बढ़ रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर पुलिस बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को गोली मारने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Related Articles

Leave a Comment