आगरा। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश अहम भूमिका निभाएगा इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी मिशन यूपी को जीतने के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ रहे हैं। यूपी की कई सीट पर दूसरे चरण में मतदान होना है जिसमे आगरा भी शामिल है। दूसरे चरण के मतदान में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं और कांग्रेस इन दो दिनों में प्रत्यशियों के प्रचार प्रसार में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे हैं।
सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिराव सिंधिया ने फतेहपुर सीकरी प्रत्याशी राजबब्बर के लिए बाह के जरार में जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा को संबोधित करने के दौरान गरीबो और किसानों की आर्थिक मदद का कांग्रेस का सबसे बड़े चुनावी वायदा ‘न्याय योजना’ के न्याय रथ को हरी झंडी भी दिखाई गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी, कंग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने न्याय रथ को हरी झंडी दिखाई। न्याय रथ की 25 गाड़ियां पूरे प्रदेश में चुनाव के दौरान भ्रमण करेंगी और न्याय योजना के साथ साथ कांग्रेस के घोषणा पत्र का प्रचार प्रसार करेंगे।
लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गरीबों का वोट साधने के लिए न्यूनतम आय योजना (न्याय) का बड़ा दांव खेला है। अब प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी है कि वह योजना की ब्रांडिंग कर गरीब वोटरों तक योजना की जानकारी पहुंचाएं। इसी के मद्देनजर मिशन यूपी के तहत इन रथ की शुरुआत की है जिससे राहुल -प्रियंका इस न्याय योजना को इस चुनाव में पूरी तरह से भुना सके। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार बनाने पर इस योजना के तहत गरीब व्यक्ति को 72000 रुपये वार्षिक देने के वायदा किया है।
जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना है कि न्याय रथ पूरे जिले में भ्रमण करेंगे जिससे आम व्यक्ति कांग्रेस की इस योजना और घोषणा पत्र की जानकारी हो सके।
