Home » विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर जगह-जगह मिष्ठान वितरण कर मनाई गई ख़ुशी

विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर जगह-जगह मिष्ठान वितरण कर मनाई गई ख़ुशी

by admin
Happiness was celebrated by distributing sweets from place to place on the massive victory of BJP in the assembly elections.

आगरा। भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर उत्साहित कार्यकर्ताओं द्वारा रामबाग चौराहे पर हिंदू जागरण मंच के पूर्व विभाग संयोजक धर्मेंद्र गोला के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया गया। हर्ष व्यक्त करने वालों में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय संयोजक इस्लाम अब्बास, क्षेत्रीय संयोजक इस्लाम खान, विवेक शुक्ला, डॉ रामवीर शर्मा, रवि विनोद शर्मा, डॉक्टर के के बघेल, राहुल लवानिया, विवेक चौरसिया, राजीव गोला, हरिओम दीक्षित, अनिल सिसोदिया आदि मौजूद रहे।

वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई द्वारा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्मल जैन के यहाँ एकत्रित होकर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत आने पर मिष्ठान वितरण किया। आगरा में 9 में से 9 सीट आने पर सभी व्यापारियों को लड़डू खिलाकर ख़ुशी मनाई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जीते हुए सभी भाजपा के प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर गिर्राज अग्रवाल (जिलाध्यक्ष), निर्मल जैन (मंडलध्यक्ष), राजकुमार गुरनानी (प्रदेशमंत्री), दीपक शर्मा (जिलामहामंत्री), डी सी मित्तल (कोषाध्यक्ष), सुनील जैन (युवा जिला महामन्त्री), किशोर बुधवानी (जिलाउपाध्यक्ष), योगेश रखवानी, सुदेश अग्रवाल, सुलेमान, राजेंद्र सिंह, रोहित आयलानी (जिलामंत्री), मेघराज दियालानी आदि मौजूद रहे।

Related Articles