आगरा। लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण में नामांकन के दौरान जिला मुख्यालय यानी नामांकन स्थल पर इंस्पेक्टरों को हड़काते हुए गनर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है यह मामला उस दौरान का है कि जब कलेक्ट्रेट पर प्रत्याशी नामांकन के लिए आ रहे थे। तभी पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का हवाला देकर भीड़ को जिला मुख्यालय के दरवाजे पर ही रोकने का प्रयास किया।
इस भीड़ में एक गनर भी शामिल था। जिसमें अपने आप को विधायक का गनर बताकर गेट पर खड़े दो इंस्पेक्टर से बदतमीजी कर दी। बदतमीजी करते गनर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
जानकारी में यह भी आया है कि बाद में हरकत में आये इंस्पेक्टर इस गनर को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यवाही की तैयारी की जा रही है मगर विभागीय अधिकारी बोलने को राजी नहीं है और मामला दबाने के प्रयास में है।
