Home » दबंगों पर घिनौनी घटना करने के प्रयास का आरोप पुलिस अधिकारियों से शिकायत

दबंगों पर घिनौनी घटना करने के प्रयास का आरोप पुलिस अधिकारियों से शिकायत

by pawan sharma

आगरा। शमशाबाद थाना क्षेत्र के बड़ा गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी काल्पनिक नाम की रजनी के साथ गांव के ही दबंगों ने कमरे में बदनियति से पकड़ कर दुराचार करने का प्रयास किया। पीड़िता के परिजनों को घटना की जानकारी होने पर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन भी किया गया था। बावजूद इसके थाना शमशाबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। पीड़िता और उसके परिजनों का आरोप है कि इलाकाई पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। जबकि परिजनों का कहना है कि नाबालिग बच्ची स्कूल के लिए किताब लेने निकली थी। तभी गांव के सुनील, संदीप, हरेंद्र और विमल नाम के युवकों ने रजनी को पकड़ लिया और पंचायत घर में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

इलाकाई पुलिस की कार्यप्रणाली से नाखुश पीड़िता और उसके परिजनों ने गुरुवार को जिले के पुलिस कप्तान अमित पाठक से मुलाकात की और सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। तो वहीं पीड़िता का कहना है आरोपी सुनील गांव के प्रधान का बेटा है। जबकि संदीप के पिता पूर्व में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके हैं। ऐसे में पीड़िता को इन लोगों से जान का भी खतरा है ।

जिले के पुलिस कप्तान अमित पाठक ने इस मामले में पीड़िता की तहरीर ली है और अधिकारियों के साथ साथ ही पुलिस को जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है । तो वही एसपी पूर्वी नित्यानंद पांडे का कहना है कि जब शिकायत की गई थी। पीड़िता को थाने पर लाया गया । मगर पीड़िता ने अपनी मर्जी से मेडिकल नहीं कराया और समझौते की बात कह कर चली गई। शिकायत के बाद दोबारा से पीड़िता की शिकायत पर पुलिस कार्यवाही कर रही है।

हालांकि इस मामले में बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में पीड़िता को कमरे में बंद कर रखा जा ने बताया गया था। पुलिस वीडियो की जांच और पड़ताल कर रही है। पुलिस का दावा है कि जांच निष्पक्ष रुप से की जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाने के साथ साथ आरोपियों पर भी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment