आगरा। फतेहाबाद रोड पर ग्राम टिकट पुरा खंडेर के पास बाह की ओर से आ रही एक अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने रोड पर चल रहे दो लोगो को अपनी चपेट में ले लिया। अनियंत्रित कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया तो वही कार भी आगे चलकर पलट गयी। कार के पलटते ही क्षेत्रीय लोगो ने घटना स्थल की ओर दौड़ लगाई। क्षेत्रीय लोगो ने कार सवार लोगो को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने मृतक युवक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम ग्रह भेज दिया।
पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक और घायलों के परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलने से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना में किसान जगन सिंह सन ऑफ माधो सिंह उम्र 50 साल की मौत हो गयी तो वही विकास सन ऑफ प्रदीप उम्र 19 साल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है।
घटना स्थल मौजूद लोगों ने बताया कि घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है। मृतक जगन सिंह घर से टहलने के लिए निकले थे तो वही विकास सेना की तैयारी कर रहा है जो दौड़ लगा रहा था तभी पीछे से आ रही फोर व्हीलर ने रौंद दिया
इस घटना को अंजाम देकर कार चालक तो फरार हो गया तो वही घायल कार में ही फसे रहे जिन्हें लोगो ने बाहर निकाला। मोके पर पहुँची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया वही चालक के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही कर दी गयी है।
