आगरा। कार में अजगर निकलने और उसे पकड़ने का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कार से लोग अजगर को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। कार में अजगर निकलने से कार सवारों में हड़कंप मच गया था। कड़ी मशक्कत के बाद वाइल्ड लाइफ टीम को सफलता हाथ लगी और करीब 5 फुट के अजगर को कार से बाहर निकाला गया।

मामला थाना ताजगंज क्षेत्र के शहीद नगर का है। शहीद नगर में एक परिवार में उस समय हड़कंप मच गया जब कार में उन्होंने अजगर को देखा। अजगर को देखते ही सभी के होश उड़ गए। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत वाइल्डलाइफ टीम को दी। अजगर निकलने की सूचना पर टीम भी मौके पर पहुँच गयी। वाइल्डलाइफ टीम ने घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को कार से निकाला गया और उसे अपने साथ ले गयी।

लोगों ने बताया कि कार से 5 फुट लंबा अजगर बरामद किया है। यह अजगर कार में फंसा हुआ था। यह अजगर कैसे कार में आया यह नही मालूम लेकिन वाइल्डलाइफ टीम ने उसे पकड़ लिया और अपने साथ ले गई।
