Home » शटर तोड़कर चोरों ने सर्राफा के अलमारी की पार, खेतों में पड़ी मिली

शटर तोड़कर चोरों ने सर्राफा के अलमारी की पार, खेतों में पड़ी मिली

by pawan sharma

आगरा। थाना क्षेत्र एत्मादपुर के गांव मितावली में सर्राफ की दुकान में चोरी के वारदात से हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना पुलिस सहित विधि विज्ञान टीम और डॉग स्क्वाड ने मौके पर घटनास्थल का जायजा लिया।

दरअसल शनिवार सुबह थाना क्षेत्र के गांव नगला रते निवासी ओमप्रकाश को दुकान मालिक ने फोन कर बताया कि उसके दुकान शटर टूटा हुआ और अंदर रखी लोहे की अलमारी गायब है। आनन-फानन में ओमप्रकाश मितावली अपनी दुकान पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। आभूषण से भरी अलमारी दुकान के अंदर से गायब थी तभी किसी ग्रामीण में शौच से लौटते हुए बताया कि दुकान से कुछ ही दूर एक स्कूल के पीछे खेतों में लोहे की अलमारी पड़ी हुई है। ग्रामीणों ने जाकर देखा तो यह वही ओमप्रकाश की दुकान की अलमारी थी।

ओम प्रकाश ने बताया कि वह हर रोज की तरह कल शुक्रवार को भी दुकान का ताला कर गया था लोहे की अलमारी में करीब 2 किलो चांदी के आभूषण रखे हुए थे लेकिन खेत में सिर्फ खाली अलमारी मिली है।

ओम प्रकाश ने थाना पुलिस को सूचित किया जिसके बाद थाना पुलिस ने मौके पर जाकर पीड़ित से जानकारी की। वहीं पुलिस की सूचना पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और डॉग स्क्वायड की मदद से चोरों तक पहुँचने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment