आगरा। ताजनगरी में यमुना नदी की दयनीय दशा किसी से छुपी नहीं हुई है। यमुना में एक तो पानी नहीं है और जो पानी उसमें बहता हुआ दिखाई देता है वह सिर्फ आगरा शहर से निकलने वाले नालों का है। इस यमुना नदी को लेकर मोदी सरकार के आने के बाद आगरा में आये भाजपा सरकार के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी यमुना में पानी के जहाज चलाने की घोषणा कर गए थे लेकिन पिछले 4 सालों में ना तो यमुना की स्थिति केंद्र सरकार सुधार पाई और ना ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी यमुना नदी में चलाए जाने वाले पानी के जहाज के वायदे को पूरा कर पाए हैं।
भाजपा केंद्रीय मंत्री के इस बयान को लेकर सपाइयों ने मोर्चा खोल दिया है। सपाइयों ने केंद्र सरकार को यमुना में जहाज चलाने के फायदे को याद दिलाने के लिए यमुना में जाकर जोरदार प्रदर्शन किया।
सपाइयों ने यमुना नदी में कागज के जहाज बनाकर चलाए और अपना विरोध भी दर्ज कराया। सपाइयों का कहना था कि भाजपा पिछले 4 साल से केंद्र में है लेकिन इन 4 सालों में केवल घोषणा के अलावा कुछ नहीं किया। घोषणाएं तो बहुत हूं लेकिन जमीन पर कोई भी काम नजर नहीं आया। सपाइयों का कहना था कि भाजपा पार्टी अब घोषणा पार्टी बन गई है।
