Home » इस बड़े संकल्प के साथ खत्म हुई भाजपा की कमल संदेश यात्रा

इस बड़े संकल्प के साथ खत्म हुई भाजपा की कमल संदेश यात्रा

by pawan sharma

आगरा। 2019 में भाजपा सरकार बनाने के संकल्प के लिए चलायी जा रही कमल संकल्प यात्रा का कस्बा फतेहाबाद में शनिवार को समापन हो गया। अबंती बाई चौक से बृज क्षेत्र के उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर विदा किया इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सकार की नीतियों का प्रचार प्रसार करें जिससे 2019 में फिर से भाजपा की सरकार बन सके।

यात्रा अबंती बाई चौक से निकलकर कस्बे के अम्बेड़कर चौक, गांधी चौक, सदर बाजार होते हुए दीनदयाल चौक बाह रोड़ पर समाप्त हुई। यात्रा में प्रमुख रूप से नगरपंचायत अध्यक्ष आशादेवी चक, नगर अध्यक्ष नितिन गुप्ता, वीरेंद्र सिंह चौहान, सुशील शर्मा, राजकुमार चक, सुशील शर्मा, पंकज शर्मा, गोपाल शर्मा, सुरेश लोधी, दीपा राठौर, राजेश कुशवाह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment