आगरा। महिलाओं के साथ में मारपीट का ऐसा वीडियो शायद आपने अपने जीवन में कभी देखा हो। दरअसल एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के रामबाग इलाके में दो महिलाएं सड़क पर एक दूसरे को गिरा गिरा कर पीटने लगी। माजरा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। हालात ऐसे थे कि पुलिस के सामने भी यह महिलाएं रुकने का नाम नहीं ले रही थी। कोई घूंसा मार रहा था तो किसी के थप्पड़ों की आवाज से इलाका गुंजायमान हो गया। पुलिस और राहगीर बहुत कुछ रोकने का प्रयास कर रहे थे मगर आपस में लड़ने वाली महिलाएं थी कि बाहें ऊपर चढ़ा कर बाल पकड़कर चुटिया मार लड़ाई कर रही थी। बीच सड़क पर महिलाओं को इस तरह लड़ते देख मौके पर भारी भीड़ एकजुट हो गई।
बताया जा रहा है कि एक महिला ने उसके भाई को एक रात पहले पीट दिया। अपने भाई की पिटाई का बदला लेने के लिए दूसरी महिला रानी लक्ष्मीबाई बन गई और चबूतरे पर उस महिला ने भाई को पीटने वाली महिला को पकड़ लिया। मारपीट और गाली गलौज से शुरू हुआ यह माजरा लात घूंसे तक पहुंच गया। पीटने वाली महिला को दूसरी महिला को नीचे जमीन पर गिरा लिया और उसके ऊपर बैठकर घूंसों की बरसात करने लगी।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1524804131195500&id=530430383966218
काफी देर बाद पुलिस और राहगीरों के प्रयास से इन महिलाओं को दूर-दूर किया गया और पुलिस ने दोनों महिलाओं को थाने बुलाकर कार्यवाही का डर दिखा कर शांत कराया। वहीँ इस मारपीट में एक महिला खून से लथपथ हो गई जिसे प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।
- विराट हिंदू सम्मेलन में बरसी साध्वी प्रज्ञा, हिंदुओं की एकजुटता पर दिया जोर
- ताज महोत्सव 2026 : इस बार शिल्पग्राम में नहीं यहां होगा ताज महोत्सव का आयोजन
- पश्चिम बंगाल में इटावा के मौलाना के बयान से हिंदूवादी संगठन में रोष, थाने में दी तहरीर
- इस्कॉन व आगरा जैमिंग क्लब ने आयोजित किया भजन-कीर्तन जैम, सैकड़ों भक्त हुए भाव-विभोर
- फीलिंग माइंड्स संस्था के कार्यालय पर जुटे अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ, मानसिक स्वास्थ्य बन सकता है वैश्विक त्रासदी
