Home » एक लाख के इनामी कुख्यात बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, कार्बाइन हुई बरामद

एक लाख के इनामी कुख्यात बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, कार्बाइन हुई बरामद

by admin
Police encounter with notorious miscreant rewarded one lakh, carbine recovered

पुलिसकर्मी की हत्या में वांछित चल रहे कुख्यात बदमाश से देर रात फिरोजाबाद पुलिस की मुठभेड़ हो गई। कई राउंड की फायरिंग के बाद मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने कुख्यात गुड्डू चौहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लगने से गुड्डू चौहान घायल हुआ है। उस पर एक लाख का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसके पास से एक कार्बाइन, मैगजीन के साथ कार भी बरामद की है। कुख्यात पर लगभग 30 मुकदमे दर्ज थे।

कुख्यात गुड्डू चौहान मैनपुरी जिले का रहने वाला है। उसने 6 नवंबर 2020 को मैनपुरी शहर में भाजपा नेता शिवम चौहान पर जानलेवा हमला किया था। शिवम तो बच गया, लेकिन गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मी को कई गोलियां लगीं और एक पुलिसकर्मी की आगरा में इलाज़ के दौरान मौत हो गई थी। पुलिसकर्मी की हत्या के बाद हमले में शामिल अन्य बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया, लेकिन मुख्य आरोपी गुड्डू चौहान उर्फ राजेंद्र चौहान को पुलिस नहीं पकड़ सकी।

30 नवंबर 2020 को तत्कालीन एडीजी आगरा ने गुड्डू चौहान पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार देर रात जिला फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में एसओजी टीम और रामगढ़ पुलिस की टीम का गुड्डू चौहान से सामना हो गया। पुलिस को देखते ही कुख्यात ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से गुड्डू चौहान घायल हुआ है। एसपी सिटी फिरोजाबाद ने बताया कि उस पर एक लाख का इनाम घोषित है। उसके पास से कार्बाइन, एक मैगजीन और कार बरामद की है। उस पर करीब ढाई दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles