by admin

आगरा के केंद्रीय कारागार में कश्मीरी कैदियों की संख्या और बढ़ती चली जा रही है। गुरुवार को 30 कश्मीरी कैदियों को विशेष विमान से आगरा लाया गया और कड़ी सुरक्षा के बीच आगरा के केंद्रीय कारागार में शिफ्ट किया गया है।

आपको बताते चलें कि पहली खेप में 26 कश्मीरी कैदियों को आगरा के केंद्रीय कारागार में शिफ्ट किया गया था। दूसरी बार में 30 कश्मीरी कैदियों को आगरा केंद्रीय कारागार में शिफ्ट किया गया। अब तीसरी खेप गुरुवार को आई जिसमे 30 कश्मीरी कैदियों को लाया गया और केंद्रीय कारागार में शिफ्ट किया गया है। आगरा के केंद्रीय कारागार में अब कश्मीर कैदियों की संख्या 86 हो गई है।

गुरुवार को 30 कश्मीरी कैदियों की खेप आगरा के एयरपोर्ट पहुंची थी। कश्मीरी कैदियों के आने की सूचना पर एसपी सिटी आगरा प्रशांत वर्मा, एडीएम सिटी के पी सिंह, थाना हरी पर्वत, शाहगंज, जगदीशपुरा, लोहामंडी कई थानों का पुलिस बल के साथ में ट्रैफिक पुलिस और स्वॉट टीम के साथ में पूर्ण सुरक्षा के तहत आगरा एयरपोर्ट पहुँच गया था और भारी सुरक्षा के बीच इन्हें सेंट्रल जेल लाया गया। इन सभी कश्मीरी कैदियों को आगरा केंद्रीय कारागार के हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया है। केंद्रीय कारागार में कश्मीरी कैदियों को शिफ्ट किए जाने के बाद जेल प्रशासन भी अब एतिहात बरत रहा है। कहीं कोई चूक या लापरवाही ना हो जाए इसके लिए जेल प्रशासन के बड़े अधिकारियों ने अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, साथ ही जेल के आसपास भी सुरक्षा का पहरा बढ़ा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Comment