Home » साईकल पर सवार इस शख़्स को देखकर उड़े पुलिसकर्मियों के होश, की ये कार्यवाई

साईकल पर सवार इस शख़्स को देखकर उड़े पुलिसकर्मियों के होश, की ये कार्यवाई

by pawan sharma

आगरा। कभी बुलेट पर सवार होकर अपराधिक गतिविधियों संचालित होने वाले क्षेत्रों और थानों का औचक निरीक्षण करने वाले एसएसपी ने अपराधियों के साथ-साथ पुलिस के होश उड़ा रखे थे तो आप आगरा के एसएसपी का नया अवतार भी देखने को मिला है। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक बनाने वाले आगरा के एसएसपी अमित पाठक अब साइकिल यात्रा के माध्यम से औचक निरीक्षण करने लगे हुए हैं।

मंगलवार को आगरा के एसएसपी अमित पाठक साइकिल चलाते हुए फतेहाबाद रोड पर संचालित ईट मंडी पहुँचे। जैसे ही SSP अमित पाठक ईट मंडी को देखकर रुके वैसे ही ट्रैक्टर चालकों ने SSP अमित पाठक को आम व्यक्ति समझ कर घेर लिया और अपने अपने ट्रेक्टर की ईंट को बढ़िया बताते हुए ईंट खरीदने की बात कहते रहे। SSP अमित पाठक ने चुपचाप पूरे क्षेत्र का जायजा लिया और सीओ सदर को फोन किया।

SSP के फतेहाबाद रोड पर सजने वाली अवैध ईट मंडी पर पहुँचने की सूचना मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। सीओ सदर अपने दलबल के साथ मौके पर पहुँच गए। SSP अमित पाठक ने सभी चालकों को हिरासत में लेने और उनके ट्रेक्टर को जब्त करने के निर्देश दिए।

SSP अमित पाठक ने बताया कि कुछ लोगों ने इसे अवैध रूप से मंडी बना ली है। रोड पर ट्रैक्टर खड़ा करके रोड को घेर रखा है वहीं किसी के ट्रैक्टर पर नंबर तक नहीं है।

एसएसपी अमित पाठक से दिशा निर्देश मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस ने सभी चालकों को हिरासत में लिया और उनके ट्रैक्टर भी ज़ब्त कर लिया, साथ ही इस संबंध में संभागीय परिवहन विभाग को भी सूचित कर दिया ताकि इनके वाहनों पर भी उचित कार्रवाई की जा सके।

फिलहाल SSP के दौरान क्षेत्र पुलिस के होश उड़ा दिए हैं और सभी पुलिसकर्मियों को दिख दिया है कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन सही प्रकार से करें नहीं तो उसका खामियाजा उन्हें भी भुगतना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Comment