Home » व्यापारी के खाते से 7.30 लाख की रकम पार, बैंक ने किया जांच से मना तो बुलाई पुलिस

व्यापारी के खाते से 7.30 लाख की रकम पार, बैंक ने किया जांच से मना तो बुलाई पुलिस

by pawan sharma

आगरा। बैंकों में उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी के मामले थम नहीं रहे हैं। ताजा मामला पंजाब नेशनल बैंक की कमला नगर शाखा से जुड़ा हुआ है। शाखा के कुछ कर्मचारियों ने मिलकर व्यापारी मुकेश फतेहपुरिया के करंट अकाउंट में हेरा फेरी कर उसके अकाउंट से 7 लाख 29 हजार 100 रूपए निकाल लिए हैं। व्यापारी को जब शाम को पता चला तो उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में व्यापारी मुकेश फतेहपुरिया कमलानगर की पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे और अकाउंट से इतनी बड़ी रकम निकलने की शिकायत की। लेकिन Punjab National Bank के अधिकारियों ने उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और ना ही धोखाधड़ी करने वाले बैंककर्मियों खिलाफ कोई कदम उठाया। जिसके बाद व्यापारी ने पुलिस की सहायता ली और न्यू आगरा थाने में पंजाब नेशनल बैंक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

पुलिस ने व्यापरी को इस मामले में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। पीड़ित व्यापारी मुकेश फतेहपुरिया का कहना है कि वह Punjab National Bank में एक आरटीजीएस कराने गए थे इसके लिए उन्होंने बैंक को 7 लाख 29 हजार ₹ 100 रूपए का चेक दिया था और डायमंड फुट केयर प्राइवेट लिमिटेड हरियाणा के नाम आरटीजीएस करने का अनुरोध किया। इसके लिए उन्होंने सिंगल विंडो पर बैठे अनिल बंसल को चेक दिया था लेकिन इस चेक की जालसाजी कर यह रकम डायमंड फुट केयर प्राइवेट लिमिटेड हरियाणा को तो नहीं गई बल्कि जालसाजी कर उसके अकाउंट से इतनी बड़ी रकम को नगद के रूप में निकाल लिया।

पीड़ित व्यापारी का कहना है कि इसकी जानकारी उसे शाम को हुई जब हरियाणा के व्यापारी उन्हें उन्हें रकम अकाउंट में ना आने की सूचना दी। इसकी जानकारी जब पीड़ित व्यापारी ने कमला नगर शाखा से ली तो पता चला कि उनके अकाउंट से रकम निकाली जा चुकी है। व्यापारी मुकेश फतेहपुरिया का कहना है कि बिना बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत के इतनी बड़ी इस राशि को जालसाजी कर निकाला नहीं जा सकता। यह पूरा मामला बैंक की सीसीटीवी में कैद हुआ होगा लेकिन बैंक प्रबंधन उन्हें सीसीटीवी फुटेज दिखाना नहीं चाहता है।

फिलहाल पीड़ित ने पुलिस की मदद ली है। अब देखना यह होगा कि धोखाधड़ी के मामले में Punjab National Bank अपने कर्मचारियों पर कार्यवाही करेगा या फिर यह जालसाज जेल में होंगे।

Related Articles

Leave a Comment