फतेहाबाद। बीते बुधवार रात चैकिंग के दौरान शमसाबाद पुलिस के हत्थे बाइक लुटेरे चढ गये। तलाशी के दौरान उनके पास से तमंचा तथा लूट की बाइक भी बरामद की गयी। पकडे गये बदमाशों ने कई वारदातों का खुलासा भी किया है। इस संदर्भ में एक प्रेस वार्ता का आयोजन क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद के कार्यालय पर किया गया। पकडे गये लुटेरों को जेल भेज दिया गया।
फतेहाबाद सीओ ने बताया कि एसओ शमसाबाद राजकुमार वाल्यान पुलिस फोर्स के साथ चैकिंग कर रहे थे तभी मंझारा की ओर से एक बाइक पर दो लोग आते दिखायी दिये। पुलिस को देखकर वह हडबडा गये तथा गाडी मोडकर भागने लगे तभी उनकी बाइक गिर गयी और दोनों सडक पर जा गिरे। पुलिस ने शक करते हुए उन्हें पकड़ा और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से तमंचा तथा कारतूस बरामद किये। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम राजू उर्फ पप्पू निषाद निवासी कोटरे का पुराथाना निबोहरा तथा श्यामवीर उर्फ छिद्दा पुत्र गुलाब सिंह निवासी सूबेदार का पुरा खेडा राठौर आगरा बताया। इनके पास से एक मोबाइल, एक जोडी पाजेब तथा एक आगरा से लूट की बाइक बरामद की गयी।
क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि राजू उर्फ टोंटा पर औरैया, बाह, पिनाहट व शमसाबाद में 8 मुकदमे दर्ज है। वहीं श्यामवीर पर डौकी, खेडा राठौर, शमसाबाद में 5 मुकदमे दर्ज है। राजू अप्रैल माह में औरैया जेल से छूट कर आया है। पुलिस टीम में एसओ राजकुमार वाल्यान, राहुल कटियार, सोनू कुमार, जितेंद्र पाल, विपिन कुमार, अनीश कुमार आदि थे। दोंनों ही लुटेरो को जेल भेज दिया गया।
