Home » पी. एल. पूनिया के सामने गूंजा पीसीसी सदस्यों का मामला

पी. एल. पूनिया के सामने गूंजा पीसीसी सदस्यों का मामला

by admin

आगरा। जिले से पीसीसी सदस्यों की भेजी गई सूची जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा के लिए गले की फांस बनती जा रही है। पिछले दिनों लखनऊ में हुए सम्मेलन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने जिला अध्यक्ष की ओर से सौंपी गई पीसीसी सदस्यों की सूची पर मोहर लगा दी थी। जिसके बाद जिला कार्यालय पर भारी हंगामा देखने को मिला। यह हंगामा अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है।

देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्म शताब्दी के अवसर पर आगरा में होने वाले जन्म शताब्दी समारोह कार्यक्रम के लिए सूरसदन का दौरा करने के लिए आगरा आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद पीएल पूनिया के सामने भी पीसीसी सदस्यों का मुद्दा उठा। यह मुद्दा भी उस समय उठा जब सांसद पीएल पूनिया संगठन को की मजबूती की बात कह रहे थे। तभी एक पत्रकार ने पीसीसी की सूची में हुई गड़बड़ी के बारे में सवाल कर डाला और कहा की कांग्रेस के नेता खुद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धोखा दे रहे है तो कांग्रेस कैसे मजबूत होंगी। जैसे यह सवाल पी एल पूनिया से पूछा गया तो कांग्रेसियों के होश उड़ गए।

पत्रकारों के इस सवाल को  पूछने पर राज्यसभा सांसद ने मोर्चा संभाला और कहा अभी पीसीसी सदस्यों की घोषणा नहीं हुई है और पीसीसी सदस्यों की घोषणा में अभी समय है। अगर कुछ ऐसा है तो मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। 

पी एल पूनिया के इस जवाब से कुछ लोगों को राहत जरुर मिल गयी है और उनका पीसीसी सदस्य बनने की उम्मीद फिर जाग गई है। लेकिन यह तय है जब तक हाईकमान से पीसीसी सदस्यों की घोषणा नहीं हो जाती जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा के लिए यह सवाल और यह  मामला गले की फांस बनकर रहेगा।

Related Articles

Leave a Comment