Home » मोदी सरकार के 4 साल पर कांग्रेस ने मनाया विश्वासघात दिवस

मोदी सरकार के 4 साल पर कांग्रेस ने मनाया विश्वासघात दिवस

by pawan sharma

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की गद्दी संभाले हुए भले ही 4 साल बीत गए हो लेकिन इन 4 सालों में देश हित में कोई भी कदम नहीं उठाया है। यह कहना है कांग्रेस पार्टी के नेताओं का। प्रदेश कांग्रेस हाईकमान की ओर से मिले दिशा-निर्देश को लेकर जिला और शहर कांग्रेस पार्टी की ओर से मोदी के 4 साल पूरे होने पर विश्वासघात दिवस का आयोजन किया गया।

शहर और जिला के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से मिलकर जिला मुख्यालय के निकट धरना दिया और जनता को मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों को बताते हुए विश्वासघात दिवस मनाया। इस दौरान सभी ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।

जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना था कि 4 सालों में महंगाई अपने उच्चतम स्थान पर जा पहुंची है तो वहीं पेट्रोल और डीजल के दाम भी आसमान छू रहे हैं। मोदी सरकार अभी तक कोई देश हित में कार्य नहीं किया है तो वही कार्यवाहक शहर अध्यक्ष हाजी जमिललुद्दीन ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आज गरीब और ज्यादा गरीब होता जा रहा है अमीर और भी आमिर हो गया है। यह सब मोदी सरकार की देन है।

विश्वासघात दिवस के अवसर पर ही युवा कांग्रेस की ओर से मोदी सरकार खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल और डीज़ल के बड़े दामो पर मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया। युवा कांग्रेसियो ने पेट्रोल और डीज़ल के बड़े दामो के विरोध में पेट्रोल वाहनों की अर्थी बनाई और उसे चार कंधों पर उठाकर जुलूस निकाला गया। इस दौरान सभी ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस नेताओं का कहना था कि पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं जिसके कारण खाद्य वस्तुओं के दाम में स्वतः ही बढ़ गए है जिससे आम व्यक्ति परेशान है। इतना ही नहीं आम व्यक्ति पेट्रोल के वाहनों को नहीं चला पाएगा।

Related Articles

Leave a Comment