Agra. विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी राजनैतिक दल मतदाताओं को लुभाने के साथ अपने अपने पक्ष में करने और इस चुनाव को जीतने की जुगत में लगे हुए हैं। वहीं समाजसेवी संगठन और एनजीओ लोगों को चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बुधवार को एनजीओ युवारम्भ की ओर से खेरिया मोड़ स्थित सेल्फी पॉइंट पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एनजीओ के कार्यकर्ताओं ने लोगों को मताधिकार की उपयोगिता की जानकारी दी।
सही प्रत्याशी का करे चुनाव
युवारम्भ संस्था की ओर से किये गए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एनजीओ के कार्यकर्ताओं ने चुनाव से पहले प्रत्याशी की स्थिति, उसके स्वभाव और जीतने के बाद की उसकी स्थिति की जानकारी दी। युवाओं व राहगीरों समझाया कि चुनाव के दौरान हर पार्टी के प्रत्याशी आपके पास आएंगे, आपको लुभाने का प्रयास करेंगे लेकिन आपको सही प्रत्याशी का चुनाव और मताधिकार का प्रयोग जरूर करना है।

आपके मत से बनेगी अच्छी सरकार
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं ने आम जनमानस को यह समझाने का प्रयास किया कि लोकतंत्र की सरकार में आपका मतदान कितना महत्वपूर्ण है। आपके मत से एक अच्छी सरकार तो बनी ही सकती है जो देश का विकास कर सकती है। वहीं आप एक अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव करके अपने क्षेत्र का विकास करा सकते है।
पांच साल में एक बार अवसर
नुक्कड़ नाटक के दौरान युवाओं ने लोगों को मताधिकार का उपयोग करने के प्रति प्रेरित और जागरूक करने के दौरान लोगों को समझाया कि किसी भी चुनाव का पांच साल में एक बार लोकतंत्र का यह पर्व आता है। जब आम व्यक्ति ही सर्वोपरि होता है और उसका एक वोट किसी की किस्मत बदल सकता है। इसलिए मतदान का प्रयोग जरूर करें।

