आगरा। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चन्द यादव के नेतृत्व में पिछले 50 दिन से देश के सभी राज्यों में भ्रमण करती हुई युवा क्रांति यात्रा का आगरा आगमन पर युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष नदीम नूर के नेतृत्व में सैकड़ो युवा कांग्रेसियों ने इस यात्रा का ज़ोरदार स्वागत किया। युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष नदीम नूर के नेतृत्व में 100 बाइक और 50 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कारों के क़ाफ़िले ने युवा क्रांति यात्रा की अगुवाई की। यह यात्रा नुनिहाई चौराहे से पालिवाल पार्क होते हुए सेंट पीटर तिराहे पर पहुँची जहाँ एक विशाल सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में युवा कांग्रेसियों व दलित और वाल्मिक समाज ने सभा में शिरकत की।
सभा के दौरान युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष नदीम नूर ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अब्राहम और युवा कांग्रेस पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष को हनुमान जी का गदा भेंट करते हुए स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष नदीम नूर ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हनुमान जी का गदा इसलिए भेंट किया गया है कि योगी जी ने प्रभु हनुमान को दलित बताया गया है तो उनका हथियार सभी दलित समाज पर होना चाहिए।
इस सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा सिर्फ़ २ माह की बात है उसके बाद चौकिदार की छुट्टी होने वाली है और फिर से इस देश के अच्छे दिन आने वाले हैं। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अब्राहम का कहना था कि पार्टी अध्यक्ष मोदी सरकार के छक्के छुड़ा रहे है। इसलिए हमें पार्टी को मजबूत कर उनके हाथ मजबूत करने है। इस सरकार में किसान और मजदूर वर्ग का रो रोकर बुरा हाल है तो व्यापारी की जीएसटी और नोटबन्दी से कमर टूट गयी है।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव अदनान कुरेशी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव अब्राहम, प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर रेणु यादव, युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष नदीम नूर, अजय वाल्मीकि, अदनान कुरैशी, भानु भदौरिया, कृष्णा तिवारी, अनवर सिदृदीकी, राजकुमारी, यासीन सिदृदीकी, प्रेमपाल, शालू गौतम और भूरीसिंह मौजूद रहे।
