Home » शादी का झांसा देकर 14 वर्षीय किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर 14 वर्षीय किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

by admin
Profile Image

आगरा जनपद के थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर युवक द्वारा लगभग 1 साल दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता एवं परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया है, वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार थाना बासौनी क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को गांव के ही दूसरी जाति के युवक द्वारा शादी का झांसा देकर एक वर्ष से दुष्कर्म किए जाने की घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। शनिवार देर रात घर को घर की छत पर नाबालिग किशोरी के साथ आरोपी युवक अजीत गुर्जर पुत्र शिवसिंह गुर्जर को दुष्कर्म करते हुए किशोरी की मां ने पकड़ा था। आरोपी युवक छत से कूदकर फरार हो गया था। परिजनों ने पीड़िता को थाने ले जाकर मामले से पुलिस को अवगत कराया और कार्यवाही की गुहार लगाई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा तो वहीं आरोपी युवक को पुलिस ने सोमवार को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक आरोपी युवक नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर 1 वर्ष से उसका शोषण कर दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी युवक ने किशोरी को मोबाइल फोन दे दिया था जिससे दोनों बातें करते थे। किशोरी और युवक अलग अलग जाति के होने एवं रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट – नीरज परिहार, आगरा देहात

Related Articles