आगरा। थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव क्यारी चंबल घाट पर परिजनों के साथ चंबल घूमने गई महिला बेटे को चंबल नदी किनारे पर छोडकर, नदी के पानी में हाथ धोने गई थी। गहरे पानी में महिला अचानक डूब गई, काफी देर तक महिला नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने काफी तलाश की मगर महिला नहीं मिली। परिजनों द्वारा महिला को मगरमच्छ के द्वारा खींचकर ले जाने की आशंका जताई गयी। परिजनों द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी देने पर वन विभाग की मदद से महिला को खोजने के लिए गोताखोरों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया मगर महिला का कोई सुराग नहीं लगा।
जानकारी के अनुसार थाना जैतपुर क्षेत्र के गांव क्यारी निवासी टीना उम्र (25) वर्ष की शादी 6 साल पूर्व गांव नहलई जसवंत नगर इटावा निवासी अनिल कुमार के साथ हुई थी। कुछ दिनों पूर्व कोरोना काल में ससुर ज्ञान सिंह टीना को क्यारी मायके छोड गये थे। शनिवार को टीना अपने परिजनों के साथ गांव के चंबल घाट पर परिजनों के साथ चंबल घूमने गई थी। तभी एक साल के अपने बेटे आयुष को किनारे पर बिठाकर महिला नदी में घुसी थी और गहरे पानी में डूब गयी। काफी देर तक महिला नहीं लौटी, बच्चे को रोता देख परिजन परेशान हो गए। काफी तलाश की मगर कोई अता पता नहीं चल सका, परिजनों ने महिला को मगरमच्छ द्वारा गहरे पानी में खींच ले जाने की आशंका जताई है। हताश परिजन थाना जैतपुर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। वन विभाग के कर्मियों के साथ पुलिस ने नदी में मोटरबोट एवं गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रविवार को लगातार महिला की तलाश में दिन भर चंबल नदी के पानी को टीम खंगालती रही मगर कोई सुराग नहीं लग सका। वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
इसी संदर्भ में थानाध्यक्ष जैतपुर योगेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि नदी के पानी में हाथ धोते समय युवती को मगरमच्छ खींच ले गया ऐसी आशंका जताई गई है। आरके सिंह राठौड रेंजर बाह चंबल सेंचुरी ने बताया कि युवती नदी में डूबी है। मगरमच्छ के हमले की बात सामने नहीं आयी है। छानबीन की जा रही है।
रिपोर्टर नीरज परिहार आगरा देहात
