Home » यूपी की 58 सीटों पर मतदान कल, 2.27 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट

यूपी की 58 सीटों पर मतदान कल, 2.27 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट

by admin
Voting in 58 seats of UP tomorrow, 2.27 crore voters will cast their votes

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी यानी कल होना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान होगा। इसमें कुल 2.27 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। यूपी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी है। साथ ही फर्जी वोट न डल सकें, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने विशेष तैयारी की है।

यूपी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 10 फरवरी को 58 सीटों पर मतदान होगा। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक लोग वोट डाल सकेंगे। इन 58 सीटों पर 2.27 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसके लिए बड़ी संख्या में अधिकारी, पुलिस और आब्जर्वर तैनात किए गए हैं। किसी भी तरह फर्जी वोट ना डल सकें इसके लिए पूरी वोटिंग प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। वहीं ईवीएम की सुरक्षा अर्धसैनिक बलों की देखरेख में रहेगी। साथ ही उन्होंने सभी लोगों से मताधिकार का प्रयोग करने का भी निवेदन किया है।

Related Articles