लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच मुलाकातों का दौर जोरों पर है। चाचा भतीजे की जोड़ी एक बार फिर गठबंधन के साथ मैदान में उतरने वाली है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को अपने चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव से मुलाकात की। अखिलेश ने शिवपाल से मुलाकात उनके घर पर जाकर की और ट्विटर के माध्यम से गठबंधन की बात साझा की।

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव से उनके घर पर जाकर मुलाकात की। ये मुलाकात 45 मिनट तक चली, जिसमें कई बातों पर मंथन हुआ। गठबंधन पर चर्चा हुई है। करीब 45 मिनट की मुलाकात के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर के माध्यम से गठबंधन की बात साझा की है। उन्होंने कहा है कि ‘सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मुलाकात हुई और गठबंधन की बात तय हुई। क्षेत्रीय दलों को साथ लेने की नीति सपा को निरंतर मजबूत कर रही है और सपा और अन्य सहयोगियों को ऐतिहासिक जीत की ओर ले जा रही है’।
