आगरा (29 May 2022 Agra News)। आगरा मेट्रो की लाइन बिछाने के बीच में आ रहा था पीएसी का मंदिर। आगरा मेट्रो ने ये बदलाव कर बचाया मंदिर।
डिपो लाइन में मंदिर बचाने के लिए किया डिजाइन में बदलाव
पीएसी परिसर में आगरा मेट्रो के विश्वस्तरीय डिपो का निर्माण किया जा रहा है। यहां डिपो लाइन के रैंप के पास पीएसी का मंदिर है। पूर्व में यह मंदिर डिपो लाइन के अलाइनमेंट के बीच में आ रहा था। इसके बाद यूपी मेट्रो ने डिपो लाइन के डिजाइन में बदलाव कर मंदिर को बचाया। इसके साथ ही यूपी मेट्रो द्वारा मुगल पुलिया के पास स्थित टोरंट पावर के ट्रांसफॉर्मर को बचाने के लिए पाइलकैप में किया गया बदलाव शामिल हैं।#agrametro
ताकि बंद न हो गली और बची रहीं दुकानें
अग्रसेन चौक के पास डिपो लाइन में एक पियर (पिलर) वहां स्थित गली के ठीक सामने आ रहा था। यदि वहां पियर का निर्माण किया जाता तो गली पूरी तरह से बंद हो जाती। लेकिन यहां यूपी मेट्रो के अधिकारियों ने सूझबूझ के साथ काम किया। जनता के हित को ध्यान में रखते हुए पिलर को दो भाग में बांटकर न सिर्फ स्थानीय लोगों की रास्ता दिया बल्कि वहां मौजूद व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी बचाया।#agrakanpurmetro
जनता की सहूलियत सर्वोपरि: एमडी
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटिड के प्रबंध निदेशक कुमार केशव हमेशा ही शहरवासियों को यह भरोसा दिलाते रहे हैं कि लोगों की सहूलियत का ध्यान रखते हुए आगरा मेट्रो का निर्माण किया जाएगा। इसी का प्रमाण है कि यूपी मेट्रो टीम ने प्रायोरिटी कॉरिडोर में गली के सामने आ रहे पिलर को दो हिस्सों में बांटकर रास्ता देने व डिपो लाइन में स्थित मंदिर को बचाने के लिए डिजाइन करने जैसे फैसले लेकर जनहित को सर्वोपरि रखा है। इसके लिए बीते दिनों आगरा आए यूरोपियन इनवेस्टमेंट बैंक के उपाध्यक्ष एवं उनकी टीम ने भी आगरा मेट्रो की सराहना की।#agranews
होती रही है सराहना
यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक कुमार केशव के अनुसार यूपीएमआरसी द्वारा मेट्रो निर्माण में आम जनता की सहूलियत के साथ उनके परामर्श पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है, यही वजह है कि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को शहरवासियों का सहयोग मिलता रहा है। कुमार केशव ने बताया कि यूपीएमआरसी ने लखनऊ और कानपुर में भी संरचना में बदलाव कर लोगों की सहूलियत को अहमियत दी है। इसके लिए विभिन्न मौकों पर यूपीएमआरसी की सराहना भी हुई है।
गौरतलब है कि ताजनगरी में 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बनना है, जिसमें 27 स्टेशन होंगे। ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण होगा। जिसमें 6 एलीवेटिड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे. इस कॉरिडोर के लिए पीएसी परिसर में डिपो का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 14 ऐलीवेटेड स्टेशन होंगे। इस कॉरिडोर के लिए कालिंदी विहार क्षेत्र में डिपो का निर्माण किया जाएगा।
अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…
https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF
