Home » अवैध शराब का कारोबार करने वाले तीन तस्कर गिरफ़्तार, 18 पेटी शराब बरामद

अवैध शराब का कारोबार करने वाले तीन तस्कर गिरफ़्तार, 18 पेटी शराब बरामद

by admin

आगरा। अवैध रूप से नकली शराब की तस्करी करने वाले शातिर तस्करों पर एक बार फिर आगरा पुलिस ने नकेल कस दी है। इस बार अवैध शराब के तस्करों पर नकेल कसने में बड़ी सफलता अछनेरा थाना पुलिस को मिली है। अछनेरा थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी में तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से करीब 158 लीटर यानी 18 पेटी अवैध शराब बरामद की है। क्षेत्रीय पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को अंजाम देकर जेल भेज दिया है।

क्षेत्रीय पुलिस ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोका तो मोटरसाइकिल सवार युवकों से करीब 18 पेटी अवैध अंग्रेजी मार्का की शराब बरामद हुई जिन्हें तुरंत हिरासत में लिया और उनसे कड़ी पूछताछ की गई तो इस पूरे अवैध कारोबार में अछनेरा के एक देशी शराब के सेल्समैन के शामिल होने की बात कही। पुलिस ने तुरंत दोनों तस्करों के बताये देशी शराब के ठेके पर पहुँची और सेल्समैन को भी हिरासत में ले लिया।

क्षेत्रीय पुलिस में बताया कि अवैध शराब के कारोबार के विद्याराम पुत्र श्यामलाल निवासी निनवाया नगरिया अछनेरा, रविन्द्र पुत्र पप्पू निवासी निनवाया नगरिया अछनेरा और मनोज पुत्र महेंद्र निवासी पुरामना अछनेरा को गिरफ्तार किया है। इनमे से दो लोग तस्करी करते थे तो सेल्समैन अतिरिक्त धन अर्जन करने के उद्देश्य से अंग्रेजी शराब की बोतलों में नकली शराब भरकर और उनका लेबल बदलकर अछनेरा के अलग अलग अंग्रेजी शराब के ठेकों पर बिक्री किया जाता था।

फिलहाल तीनों अवैध शराब के तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को अंजाम देकर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Comment