Home » उत्तर प्रदेश के इस जिले में नमाज के बाद हुआ बवाल, चली गोलियां

उत्तर प्रदेश के इस जिले में नमाज के बाद हुआ बवाल, चली गोलियां

by admin
There was a ruckus in this district of Uttar Pradesh after Namaz, shots fired

ईद के त्यौहार के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था के सब इंतजाम किए हुए हैं। इसी बीच यूपी के संभल में ईद की नमाज के बाद सदीरनपुर गांव में बवाल हो गया। ताबड़तोड़ गोलियों से बच्चे सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उनको जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उनको हाई सेंटर रेफर किया गया है।

मामला संभल के थाना असमोली क्षेत्र का है, जहां विवाद में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हुआ। जिसमें एक पक्ष पूर्व प्रधान है, दोनों तरफ से फायरिंग, पथराव और लाठी डंडे चलाए गए। मारपीट, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। पूरे मामले की एसएसपी ने जांच के लिए टीम गठित की है।

घायल शख्स के मामा तनवीर आलम का कहना है कि मेरा भांजा समेत चार लोग घायल हुए हैं। हमला करने वाले 10 से 12 लोग थे और सबके हाथ में तमंचे के साथ डंडे थे। घायलों को मुरादाबाद रेफर कर रहें हैं। उन्होंने बताया कि जमीन का विवाद चल रहा था, साथ ही पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने हमला किया है।

Related Articles