Home » कांग्रेस प्रत्याशी पर पत्नी ने लगाए मारपीट कर घर से निकालने के गंभीर आरोप

कांग्रेस प्रत्याशी पर पत्नी ने लगाए मारपीट कर घर से निकालने के गंभीर आरोप

by admin
The wife made serious allegations against the Congress candidate for being thrown out of the house.

Agra. फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी होतम सिंह पर पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पति पर मारपीट करने और घर से बाहर निकालने के संबंध में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र दिया है और कार्यवाही की मांग की है। एसएसपी ने अधीनस्थों को जांच कर मुकदमे के आदेश किए हैं।

महिला ने बताया कि उसकी शादी को 11 साल हो चुके हैं। उसके दो बच्चे हैं। पति ने घर से निकाल दिया है। इस कारण बच्चों को खाना-पीना भी नहीं मिल पा रहा है। वह बच्चों को लेकर भटकने को मजबूर है। नवंबर 2021 में भी पति ने पिटाई की थी। तब मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि उसके नाम पर एक फार्म हाउस है। इस पर पति ने कब्जा कर लिया। अब उसे फॉर्म हाउस में नहीं जाने देता है।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि होतम सिंह के खिलाफ पत्नी की तरफ से शिकायत की गई है। उस पर मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। मामले में जांच कर मुकदमे के आदेश किए गए हैं। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी होतम सिंह का कहना है कि मैं अपनी पत्नी को घर बुलाना चाहता हूं। वो आना नहीं चाह रही है। इस मामले में कोर्ट में मामला विचाराधीन है। राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी इस मामले को हवा दे रहे हैं।

Related Articles