ताज नगरी में रविवार को कोरोना के आंकड़े राहत देने वाले रहे। दरअसल बीते 5 दिनों से मौतों के आंकड़ों को लेकर हैरानी बनी हुई थी लेकिन अब यह आंकड़ा भी कम हो चुका है बता दें रविवार को आगरा में कोरोना से एक मौत हुई है वहीं आगरा में कोरोना के बीते 24 घंटों में 8 नए मरीज चिन्हित किए गए हैं।
अगर बात की जाए बीते 24 घंटों की तो आगरा में कोरोनावायरस की जांच के लिए 8280 सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें से 8 मरीज कोरोना के सामने आए। बीते चौबीस घंटों में 27 मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौट चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 200 से कम होकर 197 पर पहुंच गई है।
अब तक आगरा में कुल 25796 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 25150 मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौट चुके हैं। वहीं कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 449 है। आगरा में अब तक कोई 1043734 सैंपल टेस्ट के लिए, लिए जा चुके हैं।वहीं क्योर रेट 97.50 फीसदी पर पहुंच चुका है।
