आगरा जनपद के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव विक्रमपुर में एक युवक अवैध राइफल बंदूक लेकर खुलेआम घूम रहा था। युवक की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार किशन देवी पत्नी पूरन सिंह निवासी गांव विक्रमपुर थाना बाह शुक्रवार को डरी सहमी दहशत में थाने पहुंची और पुलिस से अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा अजय अवैध राइफल बंदूक से उसकी जान लेना चाहता है। अवैध देसी राइफल बंदूक लेकर खुलेआम गांव में घूम रहा है। तत्काल पुलिस सतर्क हो गई और गांव पहुंची। जहां पुलिस ने घेराबंदी कर युवक अजय पुत्र पूरन सिंह को अवैध देसी राइफल बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 3/25 आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। इसी संदर्भ में थाना इंचार्ज चित्रांशु वर्मा का कहना है महिला की शिकायत पर पुलिस गांव पहुंची थी। जहां आरोपी युवक को अवैध देसी राइफल बंदूक के साथ तत्काल गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
