Home » देश के राजा की निंदा करने पर अदालत ने दी जेल,जनता विरोध में सड़कों पर उतरी

देश के राजा की निंदा करने पर अदालत ने दी जेल,जनता विरोध में सड़कों पर उतरी

by admin
The court jailed for condemning the king of the country, people came out on the streets in protest

स्पेन में एक रैपर की गिरफ्तारी के बाद देश में हिंसा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने वामपंथी रैपर पाब्लो हेजल को सत्ता पर सवाल उठाने और गीतों में आतंकवाद का व्याख्यान किए जाने के इल्जाम में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था ।

Condemning the king of the country, the rapper suffered heavily, court jailed for 9 months

इस गिरफ्तारी के विरोध में स्पेन की जनता सड़कों पर उतर आई और जमकर प्रदर्शन किया गया। अब देश में हिंसा और आगजनी शुरू हो चुकी है। कई शहरों में आग की वारदात सामने आई है। साथ ही सड़कों पर उतरे लोग पब्लिक प्रॉपर्टी को क्षतिग्रस्त करने में जुटे हुए हैं।यहां तक कि शनिवार को तो लूटपाट की वारदातें सामने आई हैं।

इस वामपंथी रैपर पाब्लो हेजल को कुछ लोग गुंडा कह रहे हैं तो कुछ लोग आतंकवादी बता रहे हैं वहीं कई लोग इसे वामपंथी क्रांतिकारी कहते हैं। लेकिन जब इस गायक की गिरफ्तारी हुई तो कई लोग इसके समर्थन में सड़कों पर उतरे और इसकी गिरफ्तारी के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। अभिव्यक्ति की आजादी छीनने के विरोध में लोगों में गहरा रोष व्याप्त है।

Condemning the king of the country, the rapper suffered heavily, court jailed for 9 months

रैपर पाब्लो हेजल पर पहले भी कई बार लोगों से मार पीट करने और कानून तोड़ने के आरोप लग चुके हैं। लेकिन इस बार पाब्लो हेजल ने अपने ट्वीट और गानों के जरिए पूर्व राजा जुआन कार्लोस प्रथम की निंदा की है। वहीं, गानों के जरिए आतंकवाद को हवा देने के आरोप के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन अब इस गिरफ्तारी के बाद स्पेन आग की लपटों से धधक उठा है।जगह-जगह प्रदर्शन और आगजनी की वारदातें होती देखी जा रही हैं।

Related Articles