Home » खेत में मिला अज्ञात का शव, निर्मम तरीके से की हत्या

खेत में मिला अज्ञात का शव, निर्मम तरीके से की हत्या

by pawan sharma

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र के खेरिया मोड़ सराय ख्वाजा पुलिस चौकी के नजदीक खाली पड़े खेत मे एक व्यक्ति का शव मिलने से अफरा तफरी मच गई। खेत में शव मिलने की सूचना तुरंत क्षेत्रीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी होते ही एसपी सिटी प्रशांत कुमार अपने दलबल के साथ पहुँचे गए। युवक की निर्मम हत्या को लेकर घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँच गयी और इसकी जांच पड़ताल शुरु कर दी। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने अपनी कानूनी कार्यवाही को अंजाम देकर शव का पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया गया।

लोगों ने बताया कि लोग सुबह खेत में खेलने व शौच के लिए आते हैं। उसी दौरन युवक का शव देखा और उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस खेत में दिनभर असामाजिक गतिविधियां होती है। इससे पहले भी यहाँ पर एक शव मिला था।

एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि युवक का शव मिला है जिसकी निर्मम हत्या की गई है। ऐसा लगता है की युवक की हत्या कही और की गयी है और शव को इस खेत मे फेंका गया है। फॉरेंसिक टीम इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मृतक की अभी शिनाख्त नही हो पाई है। जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment